BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 5:58 pm
BIG NEWS : जावद क्षेत्र के लिए कल नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी सखलेचा, प्रातः 9 बजे रतनगढ़ से प्रारम्भ होगी वृहद नामांकन रैली, डीकेन, मोरवन, सरवानिया और जावद होते हुए पहुंचेगी नीमच, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रतनगढ़ से प्रातः 9 बजे वृहद नामांकन रैली प्रारम्भ होकर व्हाया जावद दोपहर 12 बजे बाद नीमच पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2003 से 2018 तक सम्पन्न चारों विधानसभा चुनावों में जावद से विजयी रहे ओमप्रकाश सखलेचा ने विधायक और मध्यप्रदेश सरकार के लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्यम मंत्री के रूप में जावद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और मध्यप्रदेश में औद्योगिक प्रगति के नये आयाम स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर हर वर्ग का विश्वास और सम्मान अर्जित किया हैं।

कर्तव्यों की कसौटी पर हमेंशा खरे उतरे सखलेचा को भाजपा नेतृत्व ने लगातार पांचवी बार जावद से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया हैं। इसी तारतम्य में सोमवार 30 अक्टूबर को सखलेचा जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 
इस के लिए रतनगढ़ से प्रातः 9 बजे वृहद रैली प्रारम्भ होगी और डीकेन , मोरवन , सरवानिया महाराज तथा जावद होते हुए दोपहर 12 बजे के बाद नीमच पहुंचेगी, जहां नियमानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सखलेचा जावद क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, भाजपा जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव तिवारी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्नेहीजनों से अधिकाधिक संख्या  भाग लेकर नामांकन रैली को भव्यता प्रदान करने का अनुरोध किया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE