BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 11:56 am
KHABAR : श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा के अलावा शाजापुर में ही होता है आयोजन, शाजापुर में आज होगा घमंड और अत्याचार के प्रतीक मामा कंस का वध, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। कार्तिक माह की दशमी पर शाजापुर में कंस वधोत्सव का आयोजन होता है। दशमी के मौके पर आज होने वाले कंस वधोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 270 वर्षों से शहर में अनूठी परंपरा निभाई जा रही है। यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा के अलावा शाजापुर में ही होता है। इस आयोजन में कंस और कृष्ण की सेना आपस में जमकर वाक् युद्ध करती हैं। इसके बाद श्री कृष्ण द्वारा कंस का वध किया जाता है। घमंड व अत्याचार के प्रतीक कंस मामा का 10 फीट ऊंचा पुतला भी सिंहासन पर विराजित हो चुका है।

 

कंस चौराहा स्थित दरबार में बैठाए गए कंस के पुतले का वध दशमी के दिन किया जाता है। कंस वधोत्सव समिति द्वारा शाजापुर में भी मथुरा में श्रीकृष्ण के मामा कंस के वध उत्सव की परंपरा का निर्वहन प्राचीन समय से किया जाता रहा है।


कंस वधोत्सव समिति के संयोजक तुलसीराम भावसार ने बताया कि मथुरा के बाद नगर में इस आयोजन को भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस आयोजन के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोग भी इसमें शामिल होते हैं। कंस वध की परंपरा अन्याय व अत्याचार पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस भव्य आयोजन में देव और दानव मिलकर 15 से 20 कलाकार रहेंगे। शहर की गलियों से कंस वध से पहले पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे देव और दानवों की टोलियां निकलती है। राक्षस हुंकार भरते है तो वहीं देवों की टोली भी वाकयुद्ध में पीछे नहीं रहती है। ऋषभ भट्ट भगवान श्री कृष्ण तो राजकुमार पांडे बलराम का अभिनय करेंगे। ऋषिकेश भट्ट सहित अन्य कलाकार सुदामा सहित अन्य बाल सखा बनेंगे।


नीलेश व्यास, महेंद्र पवांर,राजेश जकड़ी, सुनील मालवीय, नवीन वशिष्ट सहित अन्य लोग दानव का अभिनय करेंगे। अजय उदासी प्रवक्ता, संजय शर्मा और रिंकु तिवारी चल समारोह प्रमुख रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE