BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 11:25 am
KHABAR : सिख समाज उत्साह व उमंग के साथ मनाएगा सर्वाेच्च धर्मगुरू गुरू श्री नानकदेवजी का प्रकटोत्सव, 554 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिदिन निकाली जा रही है प्रभात फेरी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सिख्खो के सर्वोच्च धर्मगुरू गुरू श्री नानकदेवजी के प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए 15 नवम्बर से समाजजन भक्ति भाव व निर्मल मन से ब्रह्म वैला में प्रभात फैरी निकाली जा रही है। गुलाबी ठण्ड के बीच समाज की महिलाए, बच्चे व पुरूष इसमें शामिल होते है।
 प्रात: 4:55 पर सभी समाजजन सुमधुर भजनों के साथ नगरपालिका कार्यालय के समाने स्थित गुरूद्वारे से सभी निकलते है।  समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरूआत 15 नवम्बर से 25 नवम्बर तक ब्रह्मवेला प्रात: 4:55 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
25 नवम्बर को प्रात: 9 बजे श्री अखंड पाठ साहब का आंरभ होगा। वही गुरूद्वारे में 25, 26 नवम्बर को शाम 7:30 से 9 बजे तक करम सिंह जी लेहरी (दिल्ली वाले) रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।
27 नवम्बर को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति होगी। प्रात: 9 से 10 बजे हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन। 27 नवम्बर को रात्रि में 8 बजे से गुरू का अटूट लंगर आंरभ होगा। जिसके बाद मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। 
अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीपसिंह गौत्रा ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारे को विशेष विद्युत आकर्षक साज-सज्जा कर सजाया गया है।
शबद कीर्तन होगा विशेष आकर्षण -
इस बार दिल्ली के रागी जत्थे द्वारा दो दिवसीय विशेष दिवान साहेब का आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहेगा।  नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे में समस्त आयोजन होगें।  25, 26 नवम्बर को शाम 7:30 से 9 बजे तक करम सिंह जी लेहरी (दिल्ली वाले) रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE