BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 10:24 am
KHABAR : इंदौर के कलाकारों द्वारा बनाया रथ अयोध्या रवाना, रामलला के अभिषेक के लिए 75 नदियों का जल इकट्‌ठा करेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। जनवरी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तथा मंदिर के अनावरण के शुभ प्रसंग पर इंदौर के कलाकारों द्वारा बनाया गया रथ अयोध्या पहुंचेगा। इस खूबसूरत और भव्य रथ को इंदौर के कलाकारों ने 15 दिनों में तैयार किया है।


रथ में भगवान श्रीराम, माता सीता और पवन पुत्र हनुमान की भव्य मूर्तियां हैं। इसके साथ ही एक विशाल कलश बनाया गया है, जिसके बाहरी आवरण में पंच धातु से बने 75 छोटे कलश समाहित हैं। इन कलशों में देश की 75 नदियों व तीर्थ स्थलों का पवित्र जल एकत्रित किया जाएगा जिससे जनवरी 2024 में अयोध्या में भगवान श्रीराम का जलाभिषेक होगा।


दस्तावेजों के साथ रथ ले गए स्वामी रामभद्राचार्य महाराज आश्रम के सेवादार
यह रथ कलाकार महेंद्र कोडवानी के शुभ कारज गार्डन के पास, रिंग रोड स्थित मूर्ति परिसर में बनाया गया है। रथ रवाना होने के दो दिन पहले ही उप्र के आश्रम रामभद्राचार्य महाराज आश्रम के सेवादार इंदौर पहुंच चुके थे। इसके लिए उनके पास अनुमति संबंधी विधिवत दस्तावेज थे।


गुरुवार शाम को ये सेवादार सादगी व गरिमामय माहौल में रथ लेकर उप्र के लिए रवाना हो गए। यह रथ शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचेगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य व स्वामी रामभद्राचार्य महाराज इसे रवाना करेंगे जो पूरे भारत में भ्रमण करने के बाद अयोध्या पहुंचेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE