मंदसौर। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रातः कालीन पारी में चलने वाले विद्यालयों का समय 9.30 बजे के बाद होना चाहिए। प्रदेश में अन्य स्थानों पर यह कार्य कलेक्टरों द्वारा कर दिया गया है। मंदसौर में भी 9.30 बजे बाद ही प्रातः कालीन स्कूल लगने चाहिए। इस आशय का पत्र शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर ने मंदसौर कलेक्टर दिलीप यादव को लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि मंदसौर में भी यह व्यवस्था तत्काल लागू की जाए ।