नीमच। मूलतः नीमच निवासी व वर्तमान में इंदौर में निवासत मो. मकसूद खान के पुत्र मो. जिदान खान का अंडर 10 वर्ष में विंटर कैंप पेरिस एंड जर्मन एकेडमी (पीएसजी) फुटबॉल एकेडमी यूएई के लिए चयन हुआ है।
बता दें कि जिदान खान 11 से 15 दिसंबर तक पेरिस एंड जर्मन एकेडमी (पीएसजी) यूएई में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। ये वह फुटबॉल एकेडमी में जिसमें विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी मैसी, डेविड बेकम, एम्बापे आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिदान की इस उपलब्धी पर जिदान के कोच नीतिन नाहर व अनुराग लाहोरे महू ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।