चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि आज परिवार के अंदर सुख शांति सम्मान बड़ों के प्रति आदर सत्कार खत्म होता जा रहा है, और इसी वजह से परिवार टूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज हम ईर्ष्या द्वेष बदले की भावना और इच्छाएं की गुलाम हो चुके हैं। यदि हम परिवार के अंदर सदा खुशी का माहौल शांति का माहौल बनाना चाहते हैं, परिवार को खुशहाल देखना चाहते हैं तो हम एक दूसरे का सम्मान करना सीखें। अपने से बड़ों को सम्मान दें और छोटो को प्यार दे।
उन्होंने बताया कि सम्मान देने से जिनको हम सम्मान देते हैं उनकी हमें दुआएं, ब्लेसिंग मिलती है, सम्मान देने से हमारी खुशी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सम्मान देना है, सम्मान लेना है। जितना हम दूसरों को सम्मान देते हैं रिटर्न में हमें दुआएं अवश्य मिलती है और यह दुआएं हमें सदा सेफ रखती है। उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा शिव जो दाता है जो हम सभी को देना सीखना है और देने में ही लेना समाया हुआ है।