मनासा। टीम जीवन दाता झरनेश्वर के तत्वाधान में सातवां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 110 यूनिट रक्तदान हुआ। टीम जीवन दाता झरनेश्वर के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश धाकड़, राजेश लोहार, मनोज मार्शल, निर्मल कार्निया, विजय जैन, कंवरलाल सर, कन्हैया लाल धाकड़, सत्यनारायण धाकड़, किशन धाकड़, पिंटू धाकड़ बरखेड़ा, सुरेश सालवी, कालूराम खाटकी, सुरेश झोपड़ियां, विनोद बगावत, दशरथ राठौर, संजय धाकड़, आदि तथा जिसमें मुकेश अमृतलाल धाकड़ ने 88वां रक्तदान किया तथा रक्त वीरांगना वंदना मुकेश धाकड़ कंजार्डा ने पहली बार रक्तदान किया।
नीमच जिले का एकमात्र गांव चौकड़ी जिसमें हर-चार महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इस रक्तदान शिविर में एचडीएफसी बैंक शाखा नीमच का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं उनकी टीम के तत्वाधान में सातवां विशाल शिविर संपन्न हुआ।
टीम जीवन दाता झरनेश्वर की तरफ से सभी रक्त वीरों व वीरांगनाओं को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।।