BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 4:01 pm
BIG NEWS : दिव्यांग बच्चों ने दम खम के साथ लिया भाग, प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, विधायक ने किया पुरस्कृत, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। विधानसभा क्षेत्र में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी उपस्थितों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। 
इस समारोह को विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने जिस उत्साह से खेलकूद, चित्रकला, गायन, वादन एवं नृत्य की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसे देखकर मैं अभीभूत हूं।  आपने सिद्ध किया है कि आप किसी से कम नहीं है। पढ़ाई, खेल विज्ञान, साहित्य, संस्कृत आदि कई क्षेत्रों में कई अवसरों पर दिव्यांगजनों ने सामान्यजनों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इन दिव्यांग बच्चों के माता-पिता सहित हम सभी का दायित्व है कि इन बच्चों का हर संभव सहयोग करें और इन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें। 
आपकों बता दें कि सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा सर्व शिक्षा अभियान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिव्यांग जनों के लिए 14 दिसंबर को शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के मैदान पर प्रातः काल से दोपहर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। वहीं दोपहर पश्चात रंगोली, चित्रकला, गायन, वादन नृत्य की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, अस्थि बाधित,  मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग विद्यार्थियों ने जोश, जज्बे और जुनून के साथ सहभागिता की। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांगों को उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कृत किया। 
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर ज्योति शर्मा, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी डाबर जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीसी शैलेंद्र कानूडे भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE