शाजापुर। सृष्टि के पालनहार प्रभु श्री राम के विवाह का उत्सव और उसका उत्साह पूरे शहर में देखने को मिल रहा है। जिसका श्री गणेश शनिवार को हल्दी-मेहंदी से हुआ। इस दिन महिलाओं ने प्रभु श्री राम को हल्दी और मेहंदी लगाकर उनका आकर्षक श्रृंगार किया। इसके बाद देर शाम तक श्रद्धालू मंदिर में भजनों की धुुन पर थिरकते रहे।
17 दिसंबर को प्रभु श्री राम की बारात किला परिसर से निकलेगी। जिसके स्वागत के लिए शहर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। विवाह महोत्सव में चित्रगुप्त मार्ग स्थित श्री शनि विजय हनुमान मंदिर में दोपहर 1 बजे श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का श्री गणेश पूजन किया गया। इसके बाद महिला मंडल की सुधा शर्मा, अलका दुबे, ललिता पुष्पद, कमला प्रजापति, प्रेमलता प्रजापति, घींसी प्रजापति, अंकिता गुप्ता, चंद्रकला चौहान, उषा सोनी, चेतना शर्मा, उषा वाजपेयी, चिंतामणी शर्मा, आशा सोनी आयुषी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, अनुराधा शर्मा, अनुराधा मेहता, अलका शर्मा, रेखा राठौर, साधना राठौर, आशा माहेश्वरी, सुरूची दवे, संगीता दवे, सलोनी शर्मा, मधुकांता सोनी, सुरभि दवे, तनीषा सोनी, अनुराधा दवे, सीमा शर्मा, शगुन प्रजापति, किरण सोनी द्वारा प्रभु को हल्दी लगाई गई। रात्रि के समय भजन कीर्तन और विवाह संगीत भी मंदिर परिसर में श्री राम मंदिर महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और महिला संगीत में संगीतमय भजनों का आनंद लिया।
आज निकलेगी प्रभु श्री राम की भव्य बारात
आयोजन के दूसरे दिन किला परिसर स्थित श्री राम मंदिर से प्रभु श्री राम की बारात निकलेगी। जो छोटा चौक, नई सड़क, नागनागनी रोड, कंस चौराहा, बालवीर हनुमान मंदिर होती हुई सोमवारिया बाजार स्थित काका साहेब के मंदिर पहुंचेगी जहां प्रभु श्री राम के संग माता जानकी का विवाह होगा। इसके लिए शहर में भी तैयारियां की जा रही है और शहर को भगवा लिग्गियों से सजाया गया है। आयोजन को सफल बनाने की अपील आयोजन समिति के संरक्षक श्यामसुंदर शर्मा, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रेम जैन, पं. संतोष जोशी, राजकुमार शर्मा, आशीष नागर, गोविंद सोनी, संजय चावड़ा, दीपक चौहान, महेश मंडलोई, लक्ष्मण गवली, बद्रीलाल परमार, हरिदर्शन सिंह तोमर और सचिन सोनी सहित आयोजन के संयोजक मनीष सोनी, सचिव दुष्यंत सोनी और कोषाध्यक्ष ललित कुम्भकार व समिति सदस्यो ने जनजन से आयोजन में सहयोग का अनुरोध किया है।