देवास। गोविंद गो रक्षा धाम के तत्वावधान में शिप्रा में 25 दिसंबर से भागवत कथा का आयोजन आयोजक दिलीप अग्रवाल द्वारा करवाया जा रहा है, जिसको लेकर आज रविवार को उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।
आयोजक दिलीप अग्रवाल ने बताया कि संत मोहित नागर द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही 31 दिसंबर रविवार को 61 कन्याओं का निशुल्क विवाह भी हमारे द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 25 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा शिप्रा क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसके बाद भागवत कथा का शुभारंभ होगा।
वहीं उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन हमारे द्वारा करवाया जाता है। यह बारहवां वर्ष है, जिसमें हम 120 कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। हमारे हिंदू धर्म में मान्यता है कि जितना भी धन कमाते हैं उसका कुछ हिस्सा धर्म के काम में लगाना चाहिए।