गरोठ। तहसील के खड़ावदा संकुल के अंतर्गत आने वाले माध्यमिक विद्यालय मोलाखेड़ी बुजुर्ग में पिछले 12 वर्षाे से प्राचार्य के पद पर सेवा दे रहे शिक्षक शिवनारायण माली का दूसरी शाला वर्ग 3 से वर्ग 2 में प्रमोशन प्राप्त करके स्थानांतरण होने पर ग्रामीणों ने विदाई थी। इस विदाई से पूर्व प्राचार्य को घोड़ी पर बिठाकर पूरे गांव में बड़े ही धूमधाम से भ्रमण करवाया गया।
एक ओर जहां सभी छात्रों में प्राचार्य के शाला से विदाई का दुख था। वहीं प्रमोशन प्राप्त होने की खुशी भी थी। प्राचार्य माली की जुलाई 2024 में सेवाएं भी समाप्त होने वाली है। इसी बीच प्रमोशन से स्थानांतरण होने पर उन्हें समारोह का आयोजन कर ग्राम वासियों ने बड़े ही हर्ष के साथ विदाई दी।