BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 6:08 pm
NEWS : इंदिरा गांधी स्टेडियम में विधायक ने किया सुखवाल समाज की जिला स्तरीय क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का उद्धाटन, खिलाड़ियों में भरा जोश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर        

Share On:-

चित्तौडगढ़। खेल हमारी शारीरिक गतिविधियो को संचालित करने का एक अद्वितीय माध्यम है। खेलो से सामाजिक संबंधो का भी विकास होता है। खेल दो देशो के बीच के संबंधो में प्रगाढ़ता लाने में सहायक होते है। आज देश में खेल प्रतिभाओ को बढ़ावा देने के अनेक सार्थक प्रयास किये जा रहे है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या मंगलवार को शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुखवाल समाज की जिला स्तरीय क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खेल प्रेमियो को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक आक्या ने बल्लेबाजी में अपने हाथ आजमा कर प्रतियोगिता को आरम्भ कराया।

सुखवाल समाज के अध्यक्ष व पार्षद मनोज सुखवाल ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुखवाल समाज की दो दिवसीय क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें क्रिकेट में 16 व कबड्डी में 12 टीमें भाग ले रही है। इस बार देश के अन्य राज्यो के समाज प्रतिनिधियो के अनुरोध पर वहां की टीमो को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
उदघाटन अवसर पर नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल ईनाणी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, सुखवाल समाज के उपाध्यक्ष विष्णु ओझा, सचिव महेश सुखवाल, महामंत्री किशन ओझा, कोषाध्यक्ष गोतम पाण्ड्या, युवा अध्यक्ष रितिक ओझा सहित बढ़ी संख्या में समाजजन व खिलाड़ी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE