BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 4:46 pm
BIG NEWS : लक्ष्य पाना है तो समर्पित भाव से कार्य करे- विधायक मारू, मनासा में हुई उच्च शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय खोखो स्पर्धा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। हर हार से कुछ सीखा जाए। खेल, खेल भावना के साथ खेले। सफलता नही मिली तो निराश ना हो आप उसका विश्लेषण करें, कहां चूक हुई है और आगे उसे सुधार करे सफलता अवश्य मिलेगी। आप श्रेष्ठ तो है लेकिन श्रेष्ठम बनने के लिए कहां चूक हुई है उसे दूर करना जरूरी है। संकल्प सिद्धि दिलाती है। लक्ष्य पाना है तो समर्पित भाव से कार्य करे। 
यह बात विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने कही। वे मनासा में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय खोखो स्पर्धा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, रामचन्द्र विश्वनाथ महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विन सोनी, अभाविप के जिला संगठन मंत्री अंकित गुप्ता, प्राचार्य एमएल धाकड़, राजेश लक्षकार, अनिल बगेरवाल, अतुल सूर्यवंशी, संजीव थोरेचा, जीके कुमावत, जगदीश विजयवर्गीय, आशीष द्विवेदी आदि उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। 
नप अध्यक्ष प्रतिनिधि तिवारी ने कहा आप आध्यात्म, शिक्षा और मैदान से जुड़े रहे। खेल में हमेशा जीतते ही है या तो टीम व खिलाड़ी खेल जीतता है या सीखता है। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सोनी ने कहा मनासा कॉलेज में पहली बार सम्भाग स्तरीय किसी स्पर्धा का आयोजन हो रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है। मनासा कॉलेज में करीब 40 लाख की लागत से इनडोर स्टेडियम बने इसके लिए विधायक मारू के नेतृत्व में हम प्रयासरत है।
उज्जैन संभाग की 7 जिले की टीम ने लिया भाग-
महाविद्यालय की संभाग स्तरीय खोखो स्पर्धा में उज्जैन संभाग की 7 जिले की टीम ने भाग लिया। इसमे उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, देवास, आगर मालवा, रतलाम शामिल है। यहां से चयनित टीम राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE