BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 3:37 pm
KHABAR : खरगोन में होगी अखिल भारतीय स्तर की महिला हॉकी स्पर्धा, देश-प्रदेश की 22 टीमों के खिलाड़ी लेंगे भाग, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। शहर में एक बार फिर अखिल भारतीय स्तर की महिला हॉकी स्पर्धा आयोजित होने वाली है। स्पर्धा की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें खेल मैदान सहित आने वाली टीमों के शामिल होने की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। आयोजन समिति के मंजीत सिंह चावला ने बताया कि महिला हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता रखी जा रही है। 
स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह चावला की स्मृति में यह स्पर्धा 11 से 13 जनवरी तक होगी। स्पर्धा में जिले सहित देश-प्रदेश की करीब 22 टीमें हिस्सा लेने वाली है जो अपना खेल कौशल दिखाएगी। इस प्रतियोगिता से शहर सहित जिले की महिला खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ेगा। पूर्व विधायक रवि जोशी ने बताया कि यह पांचवा आयोजन है। स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह चावला ने महिला खिलाड़ियों को मंच देने का जो सपना देखा था वह आगे बढ़ रहा है। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर यह खेल गतिविधियां बढ़ती रहे इसका प्रयास करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE