BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2024, 12:39 pm
BIG NEWS : मंदसौर हॉकी टीम सीनियर कि स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पहुंची फाइनल में-सिसोदिया, अब ग्वालियर से होगा मुकाबला, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। हॉकी टीम पहुंची राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश द्वारा इटारसी में आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के 38 जिले भाग ले रहे हैं। जिसमें मंदसौर ने सेमीफाइनल में जबलपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया हैं।सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मध्य प्रदेश टीम का चयन के लिए की जा रही सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में मंदसौर ने सेमीफाइनल में जबलपुर को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मंदसौर टीम द्वारा खेल की शुरुआत से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। मंदसौर की और से अक्षय दुबे, तुषार, यश बाथम व लक्ष्य ने एक-एक गोल किया। उधर दूसरे सेमीफाइनल में ग्वालियर और भोपाल के बीच में जबरदस्त मैच हुआ। जिसमें ग्वालियर ने ट्राई ब्रेकर में भोपाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आज मंदसौर का मैच ग्वालियर से होगा। 
ज्ञात रहे पिछले वर्ष भी इन्हीं दोनों टीमों मंदसौर और ग्वालियर ने दमोह में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की फाइनल में प्रवेश किया था। जहां पेनल्टी शूटआउट में ग्वालियर विजेता रहा था और मंदसौर उपविजेता। लेकिन इस बार मंदसौर के पास मध्य प्रदेश विजेता बनने का बहुत खूबसूरत मौका है। 
मंदसौर टीम इस प्रकार है गोलकीपर कीर्ति राज, वैभव खुशलानी, अक्षय दुबे, गौरव भक्तानी, तुषार परमार, लक्ष्य रैकवार, यस बाथम, जय  मंडोवरा, अश्विन उपाध्याय, अश्विन पोरवाल, मोहित कहार, उदित कुमावत, ऋषि मौर्या, भरत सिंह, मीत चौहान, निखिल खींची, चिराग, अंशुल माथुर खिलाड़ी शामिल हुए। 
इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एनआईएस कोच वैभव चौरसिया, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजय सिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आर्थर, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी, दुबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दूबेला, अमर क्लब के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह आदि ने बधाई दी व उनकी उज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE