झालावाड़। जिले के उपखंड क्षेत्र मनोहर थाना में 11 जनवरी को जिला कलेक्टर जनसुनवाई के लिए आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय किसान संघ तहसील मनोहर थाना के कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को क़ई समस्याओ से अवगत कराया जायेगा।
प्रमुख समस्याएं-
1- नवीन कृषि उपज मंडी बनकर तैयार है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कि अनदेखी कि वजह से उसे चालू नहीं किया गया है। अतः नवीन कृषि उपज मंडी को चालू किया जावे।
2- पुरानी कृषि मंडी में बस स्टैंड संचालित किया जाए ताकि मेंन मार्केट में लगने वाले जाम से लोग को राहत मिल सके।
3- किसानो को दिन मे 6 घन्टें बिजली मिलना चाहिए वह भी समय पर पुरी नहीं मिल पा रही तथा बीच-बीच में कटौती से किसान काफी ज्यादा परेशान है। सिंगल फेस भी सुबह बहुत जल्दी काट दिया जाता है जिससे सुबह ग्रहणी महिलाओं तथा आम जन को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है।
4- उपखण्ड क्षेत्र में बहुत सारे ऐसे किसान हैं जिनको अभी तक भी बीमा व मुआवजा राशि नहीं मिली है। उक्त समस्याओं के लिए कल ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ अध्यक्ष हरिमोहन मीणा ने दी।