नीमच। अहीर समाज बघाना के युवा साथियों द्वारा अखिल भारत वर्षीय यादव युवा महासभा में नवनियुक्त प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान कालिका माता मंदिर पर रखा गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ ग्वालियर से अल्प प्रवास नीमच पधारे युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरीश यादव का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा नीमच जिला अध्यक्ष सुमित अहीर, महेंद्र अहीर (प्यासा), सुजीत अहीर (ज्ञानोदय), दिनेश अहीर, दीपक अहीर, संदीप अहीर (मोंटू), संतोष अहीर, अशोक अहीर, आनंद अहीर, गोलू अहीर, पार्षद नीरज अहीर व अनेक समाजजन उपस्थित थे।