मनासा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मनासा द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2024 से तीन दिवसीय खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के खेलो भारत सह प्रमुख रोहित मालवीय एवं जिला संयोजक शुभम अहीर उपस्थित रहे तथा पूरे मनासा इकाई से विभिन्न टीमों ने भाग लिया।
खो-खो प्रतियोगिता में रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं में इनोसेंट चिल्ड्रंस एकेडमी की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान अभाविप नगर अध्यक्ष सुलेख बाहेती, नगर मंत्री शुभम (अय्यू) ग्वाला एवं नगर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।