BREAKING NEWS
KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 11:20 am
NEWS : जिंक नगर में लीग मैचो से इंटर जिंक क्रिकेट चैम्पियनशिप 2024 टूर्नामेंट का आगाज, दूधिया रौशनी के बीच 21 टीमें लेगी भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिंक नगर खेल मैदान पर दूधिया रोशनी में इंटर जिंक क्रिकेट चैम्पियनशिप टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड कमोद सिंह, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत़, इकाई प्रमुख विनोद कोठारी, मजदूर संघ के रणजीत सिंह भाटी एवं लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार ने टूर्नामेंट की विधिवत शुरूआत की।
इस अवसर पर कमोद सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें स्फुर्ति एवं दूगुने उत्साह से कार्य हेतु प्रेरित करते है। खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत नहीं खिलाड़ी खेल भावना से खेल कर अपने उच्च खेल का प्रदर्शन करें। उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के अनूप कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक के टीमों के बीच इस प्रकार के आयोजन कार्यक्षेत्र में प्रेरणा के लिये महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व टूर्नामेंट के संयोजक इंद्रजीत सिंह भाटी ने टीमों की जानकारी दी। इस टूूर्नामेंट में हिन्दुस्तान जिंक की सभी इकाईयों की 21 टीमे भाग लेंगी जिसमें 250 से अधिक खिलाडी प्रतिभागी होगें।
बुधवार को वामन एवं रूनाया की टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें रूनाया ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी की जिस पर वामन की टीम ने 146 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में रूनाया की टीम 20 ओवर में 100 रन ही बना पायी। इस मैच  में शंकर ने मैन आफ द मैच का खिताब जीता।
एक्जीक्यूटीव टीमों के मैच में सीएससी स्पार्टन्स एवं सीएससी वाई किंग्स के बीच मैच खेला गया जिसमें सीएससी वाई किंग्स ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी। सीएससी स्पार्टन्स ने 20 ओवर में 138 का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में वाई किंग्स 8.5 ओवर में 34 रन पर सिमट गयी। मैन आफ द मैच अनुज कुमार रहे जिन्होंने 1 ओवर 5 गेंदो में 1 रन देकर 5 विकेट हांसिल किये। शक्ति सिंह ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटके।
दूसरा मैच सीएससी नाईट वारियर्स एवं सीएसी राॅयल्स के बीच शुरू हुआ, जिसमें सीएससी राॅयल्स ने टाॅस जीता एवं पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जवाब में सीएससी नाईट वारियर्स ने 10 विकेट खोकर 111 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पिछा करते हुए सीएससी राॅयल्स 105 रन पर आल आउट हो गयी। मैन आफ द मैच सेंगुटवन रहे।
अगला मैच लेदर टूर्नामेंट में सीएससी  सुपरकिंग्स और सीएससी ब्लास्टर्स के बीच पहला मैच खेला गया टाॅस जीत कर सीएससी ब्लास्टर्स पहलें गेंदबाजी की। सीएससी सुपरकिंग्स ने 158 का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में सीएससी ब्लासटर्स ने 19 ओवर 1 गेंद में 159 रन बना कर 3 विकेट से मैच जीता। मैन आफ द मैच अभिषेक त्रिपाठी रहे जिन्होंने नाबाद 49 गेंदो में 71 रन की पारी खेली।
उद्घाटन मैच बिजनेस पार्टनर्स एस एस एण्ड कंपनी एवं श्री अंबिका के बीच खेला गया। श्री अंबिका ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एस एस ने 132 का टार्गेट दिया जवाब में श्री अंबिका 75 पर आल आउट हो गयी एवं एस एस ने मैच जीत लिया। इसमें अमित व्यास मैन आफ द मैच रहे जिन्होंने 3 ओवर 1 बाॅल में 14 रन देकर 6 विकेट लिये।
दूसरा वामन एवं कम्पास के बीच खेला गया जिसमें कम्पास ने टाॅस जीता एवं पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वाॅमन की टीम को 94 पर समेट दिया। जवाब में 16.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 98 रन बना कर 6 विकेट से जीत हांसिल की। मैन आफ द मैच सुरेश मीणा ने 49 रन की नाबाद पारी खेली।
तीसरा मैच वेस्टर्न प्रणय एवं केपीएस के बीच खेला गया । वेस्टर्न ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाएं जिसके जवाब में केपीएस ने रनो का पिछा कर जीत हांसिल करते हुए 1 विकेट से मैच जीता। मैन आफ द मैच ओमप्रकाश रहे।
मंगलवार को एस एस कंपनी एवं सिविल के बीच मैच हुआ जिसमें एस एस ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी की एवं 202 का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में सिविल 7 ओवर 4 गेंद में 34 रन पर सिमट गयी। मैन आफ द मैच रोशन रहे।
उद्घाटन समारोह में मजदूर संघ के जीएनएस चौहान, दिलीप सिंह, विजय राव सहित वरिष्ठ प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। टीमों के बीच लीग मैच के विजेताओं में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE