मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी खवासा के देवनारायण मंदिर परिसर में राठौर पाटगुवार परिवार द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आज शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।
गुरुवार सुबह 09 बजे देवनारायण मंदिर परिसर से डीजे ढोल के साथ भागवत पोथी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली। भव्य शोभा यात्रा में महिलाओ, बालिकाओं सहित नगर के कई वरिष्ठ जन शामिल हुए। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का वाचन दोपहर 12 बजे से दोपहर 03 बजे तक जयमाला दीदी वैष्णव निलिया कुण्डला वाले के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा के दौरान नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग मौजूद रहे।