खनियाधाना।अयोध्या से आए अक्षित चावल व श्री राम मंदिर चित्र निमंत्रण पत्र लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की दुर्गा वाहिनी की बहनें एवं मातृशक्ति की कार्यकर्ता घर घर पहुंची और अक्षत का वितरण। साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर घरों में दीपावली मनाने की भी अपील की।
जय जय श्री राम और सिया राम जय राम जय जय राम के उद्घोष के साथ पूरा नगर राम मय होता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की दुर्गा वाहिनी की बहनों एवं मातृशक्ति द्वारा नगर में घर घर जाकर सभी से अपील कर रहे कि हमें एक बार दिवाली मनानी है। भगवान श्री राम मंदिर में विराजित हो रहे हैं। 500 वर्ष बाद भगवान अपने मंदिर में विराजित होंगे। उस खुशी में कोई कमी न रखे और मिल कर दिवाली मनाए।