BREAKING NEWS
BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 1:56 pm
KHABAR : तराना में निकली प्रभात फेरी में गूंजा जय श्री राम, रामधुन व ढोलक की थाप पर झूमे भक्त, दिया न्यौता, पढ़े अर्पित बोड़ाना की खबर

Share On:-

उज्जैन। कई वर्षाे की मेहनत और कई बलिदान देने के बाद आज समय आया है राम लला को उनके सही स्थान पर विराजमान करने का। अयोध्या अब सजने लगा है। मंदिर श्री राम जानकी का बनकर तैयार हो चुका है। प्रत्येक भारत वासी को पीले अक्षत देकर बुलावा भेजा जा रहा है। अपने राम लला को एक झलक देखने के लिए प्रत्येक भारत वासी उत्सुक भी है और भावुक भी। इसी पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए तराना नगर में भी सभी हिंदू भाई गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। 
इस दौरान भरत उपाध्याय ने सभी राम भक्तों का चाय पिलाकर स्वागत किया। पत्रकार देवेंद्र वर्मा ने प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग इस प्रभात फेरी का हिस्सा बनकर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आज प्रभात फेरी का नोवा दिवस था। 
प्रभात फेरी कालका माता मंदिर से प्रारंभ होकर मंगलनाथ गली, बस स्टेंड, काजी चौक निगम कालोनी, तलाई, शुक्ला गली,भेरू महाराज चौराहा, मोदी गली, तेजाजी चौक, राठौर धर्मशाला,माहेश्वरी धर्मशाला होते हुए कालका माता मंदिर चौक पहुंची। इस प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। जगह जगह फेरी का फूलों से स्वागत किया गया। कालका माता मंदिर चौक में आज के दिन प्रभात फेरी का समापन हुआ। 
किराना व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा सभी राम भक्तो का फूलो से स्वागत किया गया और उसके पश्चात समस्त भक्त जनों को पोहे जलेबी का नाश्ता वितरित किया गया। प्रभात फेरी दिनांक 22 जनवरी तक लगातार तराना नगर में निकलेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE