BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 6:43 pm
BIG NEWS : नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा प्रारंभ, यंगमेन और सिटी स्पोर्ट्स का अगले दौर में प्रवेश, खेलप्रेमियों में दिख रहा उत्साह, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 13 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गये, जिसमें प्रथम मैच में यंगमेन ने जैसिंगपुरा को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा मैच सिटी स्पोर्ट्स व सिटी यूनियन के बीच खेला गया। कशमकश भरे इस मैच में सिटी स्पोर्ट्स ने ट्रायबेकर के सहारे विजयश्री प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए मैच कमिश्नर डॉ आसिफ खान व टुर्नामेन्ट प्रभारी अनिल सुराह ने बताया कि 13 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल, हरगोविन्द दीवान, भारतसिंह अहीर, पार्षद प्रतिनिधि हुसैन कारपेन्टर व मुकेश पोरवाल ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया व अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेले भावना के साथ खेल में प्रदर्शन कर नीमच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की बात कहीं। 
कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व राजेश पप्पू मंगल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में नासिर खान, मोहम्मद इकबाल, सईदुद्दीन अंसारी, रफीक हाशमी, अब्दुल हमीद, मोहम्मद फिरोज, राजेश निर्वाण ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर डीएफए के पूर्व सचिव एडवोकेट विनोद शर्मा, डॉ आसिफ खान, डीएफए कार्यालय सचिव शंकर रामवाणी, अनिल सुराह, रमेश बोरीवाल, अब्दुल हमीद, सरफराज हुसैन, राकेश अहीर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE