BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 4:40 pm
BIG NEWS : सीनियर राज्य हॉकी प्रतियोगिता में में मंदसौर रहा उपविजेता, जीता सिल्वर मैडल, ग्वालियर टीम रही विजेता, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। हॉकी मध्य प्रदेश द्वारा इटारसी में आयोजित सीनियर राज्य हॉकी प्रतियोगिता में मंदसौर उपविजेता बना। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने दी। इस प्रतियोगिता में मंदसौर की ओर से इसमें अधिकतर खेलो इंडिया व फीडर सेंटर में प्रशिक्षण बच्चों ने भाग लिया था। 
हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 38 जिलों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के फाइनल में मंदसौर का मुकाबला पिछले वर्ष की विजेता ग्वालियर से हुआ था। ज्ञात रहे पिछले वर्ष भी इसी प्रतियोगिता में दमोह में ग्वालियर और मंदसौर ही फाइनल में भिड़े थे जहां पेनल्टी स्ट्रोक में ग्वालियर ने मंदसौर को हराया था। 
इस प्रतियोगिता के फाइनल में बड़ा ही संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिला। हाफ टाइम तक दोनों टीमें दो-दो गोल के बराबरी पर थी। लेकिन अंत में ग्वालियर ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-3 से मंदसौर को शिकस्त दी व मध्य प्रदेश उपविजेता बना। मंदसौर की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एनआईएस कोच वैभव चौरसिया, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजयसिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आर्थर, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी दुबेला क्लब के अध्यक्ष श्री विनय दूबेला, अमर क्लब के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिसोदिया आदि ने बधाई दी व उनकी उज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE