BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 11:06 am
BIG NEWS : नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता, एनएफसी और ग्वालटोली टीम का अगले दौर में प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 14 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गये। जिसमें प्रथम मैच में एनएफसी व युनाईटेड क्लब के बीच खेला गया, जिसमें एनएफसी ने 6-1 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा मैच सिटी स्पोर्ट्स क्लब व ग्वालटोली के बीच खेला गया। जिसमें ग्वालटोली ने 2-0 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में नपा पार्षद राजेश लालवानी, विरेन्द्र पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि ब्रजेश सक्सेना, नवीन अग्रवाल, किशोर बागड़ी, डॉ राकेश वर्मा आदि ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि नगरपालिका द्वारा आयोजित फुुटबाल स्पर्धा से खिलाडियों को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। सभी खिलाड़ी अनुशासन से खेले और नीमच का नाम रोशन करें। 
कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व राजेश पप्पू मंगल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में मोहम्मद नासिर खान, मोहम्मद इकबाल, रफीक हाशमी, अब्दुल हमीद, राजेश निर्वाण, मोहम्मद रईस, पुनित निर्वाण एवं मैच कमिश्नर डॉ. आसिफ खान ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त हरित, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी एवं पूर्व पार्षद प्रहलाद अहीर, अनिल सुराह, इलयास कुरैशी, डीएफए के पूर्व सचिव एडवोकेट विनोद शर्मा, डीएफए कार्यालय सचिव शंकर रामवाणी, रमेश बोरीवाल, सरफराज हुसैन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE