BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 7:48 pm
BIG NEWS : नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता, नीमच ब्रदर्स और अहीर युनिर्वसल का अगले दौर में प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 15 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गये, जिसमें प्रथम मैच अहीर क्राउन व नीमच ब्रदर्स बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक भरा रहा, निर्धारित समय तक दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर रही और ट्राय बेकर में नीमच ब्रदर्स ने विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा मैच अहीर युनिर्वसल व यंग स्टॉर के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मैच में अहीर युनिर्वसल ने 1-0 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मैच कमिश्नर डॉ आसिफ खान ने बताया कि 15 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में नपा के स्वच्छता एम्बेसेडर विवेक खण्डेलवाल, भीमसिंह सैनी एवं स्वच्छता चैम्पियन रितु नागदा, उषा शर्मा, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, डॉ आसिफ खान, विनोद शर्मा (बीनू), धर्मेन्द्र साहू, राजू सैनी, मोहम्मद सलीम, भागीरथ अहीर, कुशल बोथरा व प्रेमचन्द कलोसिया ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया एवं अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों से प्रतिदिन अभ्यास कर अनुशासन के साथ खेलने और नीमच का नाम रोशन करने की बात कहीं। 
कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व राजेश पप्पू मंगल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में मोहम्मद नासिर खान, राजेश निर्वाण, मोहम्मद उमर, सईदउद्दीन अंसारी, विजेन्द्र बैंस, विकास सरसवाल ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर नपा पार्षद रामचन्द्र धनगर, शशि कल्याणी, योगेश कविश्वर, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी अनिल सुराह, डीएफए कार्यालय सचिव शंकर रामवाणी, रमेश बोरीवाल, सरफराज हुसैन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE