BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 7:15 pm
BIG NEWS : नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता, रोमांचक मुकाबलों में अहीर युनिवर्सल और नीमच ब्रदर्स का क्वार्टर फायनल में प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 17 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गये, जिसमें प्रथम मैच अहीर युनिवर्सल व सिटी स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें अहीर युनिवर्सल ने 2-1 से विजय विजय होकर स्पर्धा के क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा मैदान नीमच ब्रदर्स व एनएफसी के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीम बराबरी पर रही और ट्राय बेकर में नीमच ब्रदर्स ने विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए के शंकर रामवाणी ने बताया कि 17 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक परिषद् के केप्टन आर सी बोरीवाल, केप्टन वली मोहम्मद, सुनील किलोरिया, निर्भयसिंह व भारत शर्मा ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। अपने उद्बोधन में अतिथिगणों ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना खेले व अपनी प्रतिभा को निखारते हुए फुटबाल के क्षेत्र में नीमच का नाम रोशन करें। मैच के अंत में बोरीवाल ने विजेता टीम को 501 रूपए का नगद ईनाम प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व राजेश पप्पू मंगल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सईदुद्दीन अंसारी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद नासीर, मोहम्मद रफीक, पुनीत निर्वाण, अब्दुल हमीद, राजेश निर्वाण आदि ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर नेता राजकुमार अहीर, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी विनोद शर्मा, डॉ आसिफ खान, बुन्दू दुर्रानी, अनील सुराह, रमेश बोरीवाल, धर्मेन्द्र परिहार, कोमलसिंह चौहान, कुशल बोथरा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE