BREAKING NEWS
RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 7:16 pm
BIG NEWS : नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता, एकतरफा मुकाबले में नीमच ब्रदर्स का सेमी फायनल में प्रवेश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 20 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में स्पर्धा का दूसरा क्वार्टर फायनल मैच फ्रेण्डस युनियन व नीमच ब्रदर्स के बीच खेला गया। जिसमें नीमच ब्रदर्स ने 3-0 विजयश्री प्राप्त कर सेमी फायनल में प्रवेश किया। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में समाजसेवी एडवोकेट सुनील पटेल, विवेक कटारिया, संजय पंवार एवं केट संस्था के दीपक आसनानी, मनोज माहेश्वरी, दर्शनसिंह गांधी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। 
कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व राजेश पप्पू मंगल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में विजय निर्वाण, आलेश प्रेमी, राजेश निर्वाण, सत्तार भाई आदि ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर डीएफए के विनोद शर्मा, डॉ आसिफ खान, राजू चतुर्वेदी, सरफराज हुसैन, अनिल सुराह, बुन्दू दुर्रानी, शंकर रामनाणी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE