BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2024, 11:05 am
BIG NEWS : गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता, रोमांचक मैच में हीरोज क्लब का सेमी फायनल में प्रवेश, आज रहेगा अवकाश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 21 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में स्पर्धा का तीसरा क्वार्टर फायनल मैच हीरोज क्लब व सिटी इलेवन के बीच खेला गया। निर्धारित समयावधि में दोनों ही टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रही। जिस पर निर्णायक द्वारा ट्रायबेकर का सहारा लिया गया, जिसमें हीरोज क्लब ने विजयश्री प्राप्त कर सेमी फायनल में प्रवेश किया। स्पर्धा के अंतर्गत 22 जनवरी को कोई मैच नहीं होगा, 22 जनवरी को खेले जाने वाला अंतिम क्वार्टर फायनल मैच नीमच केन्ट व राज क्लब के बीच 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे खेला जावेगा। इसी प्रकार 23 जनवरी को दोपहर 3 बजे स्पर्धा का पहला सेमीफायनल मैच अहीर युनिर्वसल व नीमच ब्रदर्स के बीच खेला जावेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए मैच कमिश्नर डॉ आसिफ खान ने बताया कि 21 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सहारिया, भारतसिंह सौलंकी, मनीष चांदना, मुकेश शर्मा, राजू नागदा (दास्सा), अजय चौधरी, अफजल कुरैशी, गोपाल मेहरा, आशीष बंग, विनोद गोठवाल, इमरान खान, प्रवीण गोस्वामी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। 
कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व राजेश पप्पू मंगल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अब्दुल हमीद, मोहम्मद रफीक (रफ्फू), मोहम्मद नासीर व विजेन्द्रसिंह बैंस आदि ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर नपा पार्षद रामचन्द्र धनगर, हाजी साबिर मसूदी, अनिल सुराह, शंकर रामवाणी, राकेश अहीर (रक्की), बुन्दू दर्रानी, सत्तार भाई, विमलेश अहीर (पिन्टू), धर्मेन्द्र परिहार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE