BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2024, 8:06 pm
BIG NEWS : नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता, कल नीमच केन्ट व राज क्लब तथा अहीर युनिवर्सल व नीमच ब्रदर्स के बीच होगा मुकाबला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से राजेन्द्र प्रसाद स्टेडिय, नीमच पर 12 जनवरी से प्रारंभ हुई गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत 23 जनवरी को दो मैच खेले जावेंगे। जिसमें पहला मैच दोपहर 1 बजे अंतिम क्वार्टर फायनल के रूप में नीमच केन्ट व राज क्लब के बीच खेला जावेगा तथा दूसरा मैच दोपहर 3 बजे स्पर्धा का पहला सेमीफायनल अहीर युनिवर्सल व नीमच ब्रदर्स के बीच खेला जावेगा। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक जमनालाल पाटीदार व डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को होने वाले प्रथम मैच में अतिथि के रूप में भाजपा नेता राकेश भारद्वाज, महेन्द्र भटनागर, करणसिंह परमाल, सुनील कटारिया, सत्यनारायण गोयल, कांगेस नेता अनिल चौरसिया, तरूण बाहेती, समाजसेवी जम्बूकुमार जैन, राजेन्द्र खण्डेलवाल, भाजपा नेता अशोक जोशी, विनोद नागदा, विनय मारू उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार दूसरे मैच में अतिथि के रूप में आरवी गोयल, प्रेमप्रकाश जैन, राजेश मानव, अनंत पटवा, चंदेश एरन, लायंस क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा, लायंस सेन्ट्रल अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, रोटरी क्लब पदाधिकारी विजय जोशी, वैश्य समाज पदाधिकारी गोविन्द पोरवाल, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित जैन, शुभप्रभात मित्र मंडल के शिव माहेश्वरी, रोटरी डायमंड अध्यक्ष गौरव पाराशर, चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जिनेन्द्र डोसी, समाजसेवी हरिवल्लभ मुच्छाल, ओमप्रकाश अग्रवाल (सेवाभारती), शैलेन्द्र गर्ग व दर्शनसिंह गांधी उपस्थित रहेंगे।
नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE