BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 7:28 pm
BIG NEWS : गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता, अहीर युनिवर्सल पहुंची फायनल में, नीमच केन्ट का सेमीफायनल में प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 23 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में स्पर्धा का अंतिम क्वार्टर फायनल मैच नीमच केन्ट व राज क्लब के बीच खेला गया। जिसमें नीमच केन्ट ने 3-0 से विजय होकर सेमीफानयल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच अहीर युनिवर्सल व नीमच ब्रदर्स के बीच खेला गया। निर्धारित समयावधि में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। जिस पर निर्णायक द्वारा ट्रायबेकर का सहारा लिया गया, जिसमें अहीर युनिवर्सल ने विजयश्री प्राप्त कर फायनल में प्रवेश किया। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, वैश्य समाज अध्यक्ष गोविन्द पोरवाल, हरिवल्लभ मुच्छाल, दर्शनसिंह गांधी, शुभ प्रभात मित्र मंडल शिव माहेश्वरी, दिलीप छाजेड़, अनिल सिंहल, दिलीप चौधरी व जमनालाल जैन ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। 
कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व राजेश पप्पू मंगल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सईदुद्दीन अंसारी, मोहम्मद उमर, विकास सरसवाल, विजय निर्वाण, मोहम्मद रफीक रफ्फू, मोहम्मद नासीर, विजय सिंह बैंस आदि ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर नेता राजकुमार अहीर, पार्षद रामचन्द्र धनगर, हाजी साबिर मसूदी, धर्मेन्द्र परिहार, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी डॉ आसिफ खान, राजू सैनी, अनिल सुराह, शंकर रामवाणी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE