BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 12:55 pm
BIG NEWS : नीमच केन्ट का फायनल में प्रवेश, कल होगा रोमांचक अंतिम मुकाबला, आज महिला फुटबाल क्लब व वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी के होंगे मैच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 24 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में स्पर्धा का अंतिम सेमी फायनल मैच नीमच केन्ट व हीरोज क्लब के बीच खेला गया। जिसमें नीमच केन्ट ने 2-1 से विजय होकर फानयल में प्रवेश किया। फायनल मैच 26 जनवरी को दोपहर 3 बजे अहीर यूनिवर्सल व नीमच केन्ट के बीच खेला जावेगा। इसी प्रकार आज मैच के अवकाश वाले दिन दोपहर 3 बजे महिला खिलाड़ियों की टीम उड़ान फुटबाल क्लब, कुकड़ेश्वर व नीमच इलेवन के बीच प्रदर्शन मैच होगा। इसके पश्चात् वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैच होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व नपा सभापति नीरज अहीर ने बताया कि 24 जनवरी को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष उमरावसिंह गुर्जर व पूर्व एल्डरमेन सामंतसिंह चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में नीमच को फुटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए अन्य खिलाड़ियों से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच को फुटबाल में पुनः राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात कही। संचालन प्रमोद शर्मा व राजेश मंगल (पप्पू) ने किया। मैच में निर्णायक के रूप में पुनीत निर्माण, मोहम्मद उमर, मोहम्मद फिरोज व मोहम्मद अब्बासी ने सेवाएं प्रदान की।
इस अवसर पर वरिष्ट फुटबाल खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, पार्षद रामचन्द्र धनगर, डॉ आसिफ खान, राजू सैनी, अनिल सुराह, शंकर रामवाणी, बुन्दू भाई, रमेश बोरीवाल, लक्ष्मीनारायण सफा, धर्मेन्द्र परिहार, कोमलसिंह चौहान सहित अनेक वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी व फुटबाल प्रेमी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE