BREAKING NEWS
RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 5:57 pm
BIG NEWS : नीमच तैराकी को एक और बड़ी उपलब्धि, सिद्धान्त सिंह जादोन का खेलों इंडिया में हुआ चयन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे तैराकी प्रतियोगता 26 से 31 जनवरी तक आयोजित होना है। यह भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जो देश में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देता है। खेलो इंडिया का यह छठा संस्करण होगा, KIYG 2024 में ओलंपिक, गैर- ओलंपिक और साथ ही स्वदेशी गेम्स में पूरे देश से 5,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लें रहे है। 
सिद्धान्त सिंह के नपा कोच आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, नीलेश घावरी, अभिषेक अहीर एवं रोहित अहीर ने संयुक्त रूप से बताया कि नीमच तैराकी के स्टार खिलाड़ी सिद्धान्त सिंह पिता गोपाल सिंह जादोन का 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ एवं सिद्धान्त 5 इवेन्ट में अपना दम दिखाएंगे। नीमच तैराकी मोटिवेटर राकेश कोठारी व नितेश शर्मा ने बताया कि नीमच तैराकी के विजय रथ में नीमच नगर पालिका का महत्वपूर्ण योगदान है। नपा पूल से लेकर कोचेस की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज नीमच तैराकी राज्य में इंदौर के बाद सर्वाधिक मैडल विजेता है। नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी एवं मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया खिलाड़ी इस कड़कड़ाती ठंड में भी सुबह 5 बजे पूल में तैराकी करते नजर आ जाएंगे। जब आम इंसान सुबह बिस्तर से निकलते ही कांप जा रहा है। किसी ने सही कहा है कि खेल उस जंग की तरह है जिसमें आपको सब कुछ खो देने के बावजूद भी समर्पण करने की ज़रूरत होती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE