BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 8:14 pm
BIG NEWS : गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा का फायनल मुकाबला और पुरस्कार वितरण समारोह 26 जनवरी को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा जिला फुटबाल संघ के सहयोग से आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा का फायनल मुकाबला 26 जनवरी को दोपहर 3 बजे अहीर युनिवर्सल व नीमच केन्ट के बीच होगा एवं स्पर्धा का समापन फायनल मुकाबले के पश्चात् पुरूस्कार वितरण के साथ होगा। 
फायनल मैच व पुरूस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जिला कलेक्टर दिनेश जैन, सीआरपीएफ डीआईजी एसएलसी खुप, जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, समाजसेवी संतोष चौपड़ा, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष रघुराजसिंह चौरड़िया, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र सेठी व अभिनव राजा चौरसिया उपस्थित रहेंगे। 
उक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका, नीमच के कार्यालय अधीक्षक जमनालाल पाटीदार व डीएफए सचिव  प्रमोद शर्मा ने समस्त पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण व फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE