BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 12:57 pm
BIG NEWS : नगर पालिका की गणतंत्र दिवस फुटबाल प्रतियोगिता नीमच केन्ट ने जीती, विधायक और नपाध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा जिला फुटबाल संघ के सहयोग से स्थानीय राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा का फायनल मैच व पुरूस्कार वितरण समारोह गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, समाजसेवी संतोष चौपड़ा, सुरेन्द्र सेठी सहित अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। फायनल मुकबला नीमच केन्ट व अहीर युनिवर्सल के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। अंत में मैच का निर्णय ट्रायबेकर द्वारा हुआ, जिसमें नीमच केन्ट ने विजय हांसिल कर स्पर्धा अपने नाम की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, नपा सभापति नीरज अहीर, गजेन्द्र शर्मा (कोकू) सहित अनेक वरिष्ठजन व पार्षद भी मंचासीन थे। 
इस अवसर पर खिलाड़ियों व खेल प्रेमी जनता को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि नीमच फुटबाल की नगरी कहलाता है और फुटबाल के क्षेत्र में नीमच ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मौका प्रदान करने के लिए खेलों इंडिया योजना प्रारंभ की है। जिसके माध्यम से सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नीमच का नाम रोशन करें। 
इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार पुनः फुटबाल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नीमच की पहचान बना सके। चौपड़ा ने कहा कि नगरपालिका के सहयोग से तैराकी में भी नीमच के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है जो हमारे लिए गौरव की बात है। 
इस अवसर पर समाजसेवी संतोष चौपड़ा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देनेे के लिए हमारे द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। विगत दिनांें नीमच में राष्ट्रीय स्तर की मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, आगामी दिनों में अखिल भारतीय फुटबाल स्पर्धा का आयोजन हो इस हेतु भी प्रयास किया जा रहा है। 
अतिथिगणों का स्वागत नपा कार्यालय अधीक्षक जमनालाल पाटीदार, सभापति नीरज अहीर, पार्षदगण, डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा व अन्य डीएफए पदाधिकारियों ने किया। मध्यान्तर में अतिथिगणों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया व कार्यक्रम के अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को शिल्ड व खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने किया व आभार पार्षद रामचन्द्र धनगर ने व्यक्त किया। फायनल मुकाबले में मोहम्मद रफीक अब्बासी, पुनित निर्वाण, मोहम्मद रफीक हाशमी व मोहम्द नासीर ने निर्णायक के रूप में तथा स्पर्धा के प्रारंभ से अंत तक डॉ जफर ने फिजीयो के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की, साथ ही बाल बॉय के रूप में टक्कू व मिस्बाह ने भी सहयोग प्रदान किया। 
यह भी हुए सम्मानित-इस अवसर पर थाइलेण्ड में वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप में भाग लेने वाली खिलाड़ी यशस्वी का भी सम्मान अतिथिगणों ने किया वहीं फुटबाल खिलाड़ी अब्दुल हमीद की ओर से अनुशासित टीम का पुरस्कार सिटी इलेवन को दिया गया तथा जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्याम गुर्जर द्वारा स्कूल नेशनल में अपनी प्रतिभा दिलाने वाले रोहित अहीर का सम्मान किया गया। फायनल मैच के दौरान राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम दर्शकों से सरोबार था वहीं फायनल मैच देखने नीमच के साथ ही निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, जावरा के खेल प्रेमी भी उपस्थित हुए। 
कार्यक्रम में नगरपालिका पार्षद योगेश कविश्वर, आलोक सोनी, शशि कल्याणी, अरूण प्रजापति, हाजी साबिर मसूदी, हुसैन कारपेन्टर, रामलाल ग्वाला, विनित पाटनी व डीएफए पदाधिकारी डॉ आसिफ खान, अनिल सुराह, शंकर रामवाणी, अब्दुल हमीद सहित अनेक पार्षदगण, गणमान्य नागरिक व फुटबाल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE