BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2024, 8:21 pm
NEWS : धर्म, मजहब, जाति, संस्कृति, भाषा, व गरीब अमीर के भेदभाव से ऊपर उठकर एक जूटता पूर्वक मिलकर देश विरोधी ताकतों का मुकाबला करें- इंद्रेश कुमार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर       

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और मुस्लिम मंच के संरक्षक व मार्गदर्शक डॉ इंद्रेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उन्होंने यहाँ सीए अर्जुन मूंदड़ा के पुत्र के वैवाहिक समारोह में भाग लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व सद्भावना मंच के कार्यक्रमों में शिरकत की। चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान एक निजी समारोह में विभिन्न संगठनों व गणमान्य जनों ने इंद्रेश कुमार जी से भेंट की,और सबका मार्गदर्शन किया। 
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश अध्यक्ष आबिद शेख के निवास पर पहुँचने पर इंद्रेश कुमार जी व राष्ट्रीय संयोजक सय्यद अबु-बकर नक़वी का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के पश्चात मंच की बैठक हुई इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि पूरा देश,धर्म, मजहब, जाति, संस्कृति, भाषा, व गरीब अमीर के भेदभाव से ऊपर उठकर एक जूटता पूर्वक मिलकर देश विरोधी ताकतों का मुकाबला करें, समाज में जागरूकता का वातावरण बनाएं। 
उन्होंने कहा की हज़रत मोहम्मद साहब ने फरमाया कि हिंद नाम की सरजमी ऐसी सरजमी है जहां से सुकून की ठंडी व मोहब्बत भरी हवाएं आती है। इसलिए इस मुल्क की मिट्टी की खुशबू हमे सुकून देती है और हम सब कहते है सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा इस मुल्क के लोगों की तबीयत ऐसी है कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना इस मुल्क का वातावरण ऐसा है जिसमें कहते हैं नफरत नहीं मोहब्बत। इसलिए सभी अपने-अपने दीन पर चलने के साथ-साथ दूसरों के दीन की इज्जत करो और राष्ट्र के हित में ईमानदारी पूर्वक और एकजुटता पूर्वक कार्य करते रहो। 
इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक आबिद शेख के नेतृत्व मे मेवाड़ी पाग पहनाकर प्रदेश सह संयोजक इरशाद चैनवाला, अजमेर संभाग संयोजक अय्यूब हुसैन रंगरेज, कोटा संभाग संयोजक इरशाद अली, उदयपुर संभाग संयोजक शकील अहमद, चित्तौडगढ़ जिला संयोजक शेर खाँ निम्बाहेड़ा, अब्दुल सलाम, ताहिर हुसैन, जुल्फकार छिपा, फ़ैज़ान छिपा, भीलवाड़ा जिला संयोजक रिजवान शेख, मोहम्मद हनीफ निलगर, मोहम्मद शोऐब देवगढ़, राकेश मोड, गजेंद्र कोठारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE