नीमच। हिन्दू जागरण मंच जिला नीमच द्वारा आज मंगलवार दोपहर को अशोक अरोरा पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हिन्दू जागरण मंच जिला कार्यालय प्रमुख दिलीप छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मालवा-मेवाड़ अंचल के वरिष्ठ समाज सेवक और प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक अरोरा पर रविवार शाम को विधर्मियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिससे शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की गई। यह घटना शहर के लिए बड़ी दुर्भाग्य पुर्ण है। जिससे शहर में भय का माहोल निर्मित हो गया हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती न हो इसलिए हिन्दू जागरण मंच जिला नीमच दिनांक 06 फरवरी 2024 को मंगलवार को दोपहर 02 बजे स्वर्णकार धर्मशाला पुराना हाट मैदान नीमच से सभी सदस्य एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच पहुंचेगे। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वहीं प्रेस क्लब जिला नीमच भी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी अशोक अरोड़ा गंगानगर पर हुए हमले की निंदा करते हुए तथा शहर की शांत फिजा को बिगड़ने के गलत मंसूबों के खिलाफ दोपहर 01 बजे ज्ञापन देगा।