नीमच। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और कारोबारी अशोक अरोरा पर 4 फरवरी को दिनदहाड़े की गई फायरिंग से शहर में भय का वातावरण उत्पन्न करना हो गया हैं। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों का खुलासा नहीं हो पाया है।
समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए जानलेवा हमले में लिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग को लेकर प्रेस क्लब जिला नीमच और हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत की नीमच इकाई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अलग-अलग ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना के कारण समाज में भय और आक्रोश का वातावरण व्याप्त है। दोनों ज्ञापन में आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। हिंदू जागरण मंच द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। वहीं प्रेस क्लब जिला नीमच द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपा गया।