BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2024, 6:00 pm
BIG NEWS : जिले के 14 गांवो में गुरूवार को राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का किया जाएगा समाधान, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 फरवरी 2024 गुरुवार को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक जिले की सभी तहसीलों के 14 ग्रामों में राजस्व अधिकारियों द्वारा  विशेष राजस्व शिविर लगाया जाएगा।
इस अभियान के तहत नीमच नगर तहसील के ग्राम पिपलियाबाग व अरनिया कुमार,  नीमच ग्रामीण तहसील के ग्राम बिलसवासकलां व भादवामाता व जीरन तहसील के गांव फोफलिया, जावद तहसील के ग्राम सरवानिया मसानी व दडौली, मनासा तहसील के ग्राम अल्‍हेड, मालखेडा, सुवासरा बुजुर्ग, सिंगोली तहसील के ग्राम धनगांव एवं श्रीपुरा, उमर, रामपुरा तहसील के गाँव राजपुरा में राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सम्बन्धित राजस्व अधिकारियो और पटवारियों को निर्देश दिए है, कि वे कोटवारों के माध्यम से सम्बन्धित गांव में शिविरों की सूचना ग्रामीणों और किसानो को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE