चित्तौड़गढ़। श्री नामदेव छीपा समाज विकास संस्थान चितौडगढ के 120 स्थायी परिवारो के चुनाव में सर्वसम्मति से शान्तिलाल नागर को अध्यक्ष, गोपाललाल राईवाल, शिवप्रकाश बगेरवाल उपाध्यक्ष, मदनलाल जडिया महामंत्री, विष्णु पटवा को कोषाध्यक्ष चुने व शपथ दिलवाई गई।
समाज एवं विकास संस्थान चितौडगढ ने समाज की निष्ठा, ईमानदारी व समाज की एकता के हित में कार्य करने का उपस्थित समाज बन्धुओ को विश्वास दिलाया तथा आभार प्रकट किया।
उपस्थित पूर्व अध्यक्ष शान्तिलाल गंगवाल, बंशीलाल नागर, घनश्याम अंधेरा, कालुलाल जडिया, रामकिसन टाण्डी, छीतरमल बगेखाल, गोपाललाल गंगवाल, प्रकाश पटवा, अनिल पटवा, सत्यनारायण नागर, गजानंन्द जोशी, मुरलीधर ऐणिया, विष्णु नागर, मुकेश खींची, शिवनारायण अंधेरा, जगदीश गंगवाल, रामस्वरूप लागेरवाल, रमेश सुरागी, प्रमोद बगेवाल ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।