नीमच। शहर से आज मंगलवार को मक्का की यात्रा के लिए 20 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। शहर के इंदिरा नगर से सुल्तान अहमद मंसूरी सहित करीब 20 लोग मक्का मदिना की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। रवाना होने से पहले इन सभी यात्रियों का समाजजनों व रिश्तेदारों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।