BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2024, 7:42 pm
NEWS : श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव 7 को, श्रद्धालुजन प्रभु की विशाल रथयात्रा निकाल कर जताएंगे श्रद्धा सुमन, विश्व के प्रथम नंदीश्वर जिनालय पर प्रथम बार होगा अभिषेक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। बुधवार को दिगंबर जैन धर्मावलंबी भगवान शीतलनाथ जन्म तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मना कर विशाल रथ यात्रा जुलूस निकालेंगे।
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि विमलसागर जी, अनंतसागर जी, धर्मसागर जी एवं मुनि भावसागर जी के सानिध्य में बुधवार को भगवान शीतल नाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर को विशाल रथ यात्रा जुलूस आदर्श कॉलोनी स्थित शांति नाथ चेत्यालय से निकाला जाएगा जो वंडर सीमेंट तक जाकर एक धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगा। 
मंगलवार को आयोजित धर्म सभा में मुनि अनंत सागर जी महाराज ने कहा कि बच्चे वीडियो गेम खेलते है,इनसे हिंसा सीखते है, दुनिया का ऐसा कोई कष्ट नहीं है जो नरको मे नही मिलता है। मुनि श्री ने विस्तार पूर्वक पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक क्रियाओं की महत्ता को बताया। इधर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुशील काला और महामंत्री मनोज पटवारी के अनुसार पंच कल्याणक महामहोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाकर समस्त धार्मिक क्रियाओं के लिए समाज स्तर पर उत्तम पात्रों का चयन कर लिया है जिनसे सभी धार्मिक कार्यक्रम की क्रियाएं संपन्न कराई जाएगी। प्रतिदिन मुनि वृंदो की आहारचर्या पडगाहन आह्वान मंगला चरण आदि द्वारा सम्पन्न कराई जा रही है। इसी तरह 8 फरवरी 2024 को वंडर सीमेंट परिसर में श्री आदिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री भक्तामर विधान कार्यक्रम होंगा जिसके तहत निर्वाण लाडू अर्पण कर यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। गुरुवार को प्रातः 7 बजे अभिषेक शांतिधारा, भक्तामर विधान, निर्वाण लाडू अर्पण, पाटनी परिवार आर के मार्बल वंडर सीमेंट की ओर से संस्थान परिसर में होंगे वही पर मुनि संघ की आहारचर्या आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। जिला प्रमुख चित्तौड़गढ़ भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने मुनि श्री के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE