पिपलियामंडी। महू-नीमच हाइवे मार्ग स्थित थड़ोद टोल प्लाजा पर आज बुधवार सुबह जाम की स्थिति बन गई। यात्री बसों सहित दर्जनों भर वाहन जाम के कारण फंस गए। जाम का कारण टोल बूथ में लगे सिस्टम का हेंग होना बताया गया। इधर 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड एग्जाम जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से कई स्टूडेंट मंदसौर एग्जाम देने जाते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।