दूदरसी। हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय छोटी सादड़ी में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को ऊनी वस्त्र स्वेटर कप़ड़े एवं फल वितरित किए गए। महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 13 फरवरी को दोपहर 11बजे महाविद्यालय में एक सादे समारोह के तहत बसंती पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी गोवर्धन आंजना पहलवान बसेड़ा रहे। उन्होंने महाविद्यालय के सभी छात्रों को ऊनी वस्त्र कपड़े स्वेटर और फल वितरित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहलवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्र अपने गुरु जनों से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और दिल से मन को एकाग्र चित्त कर विद्या अध्ययन करें क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसी चाबी है जिससे सफलताओं के ताले खुलते हैं बिना शिक्षा के जीवन अधुरा है शिक्षा वह प्रकाश पुंज है जिससे जीवन रौशन होता है।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अमृतलाल बंडी विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच वरदीचंद आंजना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अकेदमी के डायरेक्टर डॉ जगन्नाथ सोलंकी तथा स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने दिया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मां सरस्वती की वंदना मां सरस्वती तेरे चरणों में हम शीश नवाने आए हैं, अज्ञान अंधेरा दूर करो और ज्ञान का दीप जला देना नामक पंक्तियों को छात्राओं ने अपना स्वर प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य राहुल जोशी, अजय कुमार यादव, भगवान लाल कामड, मनीष बैरागी, गोविंद रजक, पूरणमल मीणा, पूजा तेली, चौथमल, नितेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन संगीता अग्रवाल ने किया।