पिपलियामंडी। नगर के टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर के पीछे स्थित एक बैंक कर्मचारी के घर में किचन में खाना बनाते वक्त गुरुवार को गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनते ही बड़ी संख्या में पडोसी इक्कठे हो आगे। सूचना पर डायल 100 और फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुंची और जलते हुए सिलेंडर को बुझाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर के पीछे स्थित बैंक कर्मचारी धीरज मोरिया के घर में किचन में खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान जलता हुआ सिलेंडर किचन की सीढ़ियों पर जा गिरा। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल 100 को दी गई। सुचना मिलते ही पिपलियामंडी 100 डायल पायलेट विनोद गुर्जर, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक शांतिलाल गुर्जर मौके पर पहुंचे। फायर फाईटर की मदद से जलते गैस सिलेंडर को बुझाया गया। आज फिर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।