शाजापुर। जिले के शुजालपुर से 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम जामनेर में मेले का विगत 15 दिन मेले का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं कल मेले का समापन हुआ। मां महिषासुर मर्दिनी का प्राचीन मंदिर और मां की यह महिमा है कि दिन में तीन रूप बदलती है और जो भी भक्त यहां आता है मां उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इस अवसर पर मां की भव्य पालकी निकाली गई। वहीं तत्पश्चात मां की पालकी को पूरे गांव में भ्रमण करवाते हुए और मां की भक्ति में भक्त झूमते नाचते हुए दिखाई दिए और पुलिस प्रशासन का भी मेले में 15 दिन तक अच्छा योगदान रहा।