BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 3:46 pm
KHABAR : जिला स्तरीय सीनियर इनडायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय ने जीती, पढे़ रणधीर चंदेल की खबर

Share On:-

गुना। जिला वालीबॉल संघ गुना के अध्यक्ष अशफाक खान ने बताया कि दो दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर इनडायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम रही, द्वितीय स्थान नाइस वॉलीबॉल क्लब ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान ज्ञानोदय स्पोर्ट्स अकैडमी आरोन ने प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरि सिंह जी चौहान मध्य प्रदेश वालीबाल संघ के सचिव द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर सचिव जिला वालीबाल संघ दुर्गेश सक्सेना ने दो दिवसीय जिला स्तर प्रतियोगिता की जानकारी साझा की जिसमें गुना जिले की 9 पुरुषों की टीमों ने भाग लिया एवं मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत कराया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रमेश ओझा सेवानिवृत्ति जिला क्रीड़ा अधिकारी, ओ. पी. शर्मा जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोकनगर, युधिष्ठिर रघुवंशी आर. ए. ओ. एमपीईबी श्री राजेश रघुवंशी जी केंद्रीय विद्यालय पीटीआई, भूपेंद्र कुशवाहा नवोदय विद्यालय पीटीआई,  नईम खान मास्टर  स्पोर्ट्स सेक्रेटरी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि चौहान द्वारा वॉलीबॉल खेल में गुना जिले का जो स्थान था उसके बारे में बताया जिसमें नेमीचंद, अक्षय,  समरजीत आदि खिलाड़ियों के नाम से अवगत कराया गया उन्होंने कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत थे जिनको देखकर हमने वॉलीबॉल का खेल प्रारंभ किया इस अवसर पर समस्त मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को जिला वालीबाल संघ की और से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE