BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2024, 11:24 am
NEWS : एसबीआई बैंक के बाहर जिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 8 मार्च को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। देश के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में भाजपा के चुनावी ब्रांड योजना को अवैधानिक मानते हुए उस पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने राजनीतिक दलों की इस योजना के तहत प्राप्त दान का खुलासा करने का निर्देश दिया है। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चुनावी चंदे की पूरी जानकारी 06 मार्च 2024 से पहले सार्वजनिक करने एवं चुनाव आयोग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले का देश भर में कालेधन के खिलाफ निर्णायक कदम के तौर पर व्यापक स्वागत किया गया है। सन 2017 में एचडीआई योजना की शुरुआत के बाद से राजनीतिक दलों को सामूहिक रूप से 12,000 करोड रुपए से अधिक प्राप्त हुए जिसमें अकेले भारतीय जनता पार्टी को 6566.11 करोड रुपए प्राप्त हुए जो की चुनावी बांड का 55 प्रतिशत है, इससे स्पष्ट रूप से भाजपा दानदाताओं के बारे में जानकारी सार्वजनिक होने के बाद चुनावी कॉर्पोरेट के साथ अपने संबंधों को उजागर होने के संभावित जख्म को लेकर चिंतित है। इस कथित साजिश के जवाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार और एसबीआई के बीच मिली भगत को उजागर करने हेतु जिला स्तर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 08 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट पर एसबीआई की कलेक्टर स्थित शाखा के बाहर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि इस धरना एवं विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी करेंगे,
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी, शंकरलाल बैरवा, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, सभापति संदीप शर्मा, संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सदस्य, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत राज के जनप्रतिनिधि, नगरनिकाय के पार्षदगण, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ट एवं विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर विरोध प्रदर्शन भाग लेने का आव्हान किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE