BREAKING NEWS
KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2024, 11:00 am
KHABAR : लक्ष्य फाउंडेशन की अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा का तीसरा दिन, विक्टोरिया स्पोर्टिंग कोलकाता और जालंधर की टीम के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लक्ष्य फाउंडेशन नीमच द्वारा शहर के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च तक दूधिया  रोशनी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश की जानी-मानी टीमें हिस्सा ले रही है। गुरुवार को प्रथम मैच में बतौर मुख्य अतिथि,वरिष्ठ पत्रकार राजेश मानव सुनील शर्मा चंद्रेश एरन ,मुस्तफा हुसैन, धर्मेंद्र शर्मा, विमल काठेड़ मुकेश सहारिया, श्याम गुर्जर ,सोनू खंडेलवाल राहुल जैन ,राकेश सोन, आजाद बना, आदि शामिल हुए जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल प्रतियोगिता को प्रारंभ करवाया ।
पहला मैच सांय6बजे विक्टोरिया स्पोर्टिंग कोलकाता एवं हिमाचल इलेवन ऊना के मध्य खेला गया। जिसमें विक्टोरिया स्पोर्टिंग कोलकाता ने हिमाचल इलेवन को पेनल्टी कॉर्नर में 5 -3 से हराया।गोल में स्कोर 00 रहा।इस मैच में मुख्य निर्णायक राघवेंद्र शर्मा छिंदवाड़ा और सदानंद ठाकुर पुनीत निवार्ण नीमच ,मैच कमिश्नर फोर्श रवि परमार इंदौर थे।
दूसरा मैच सीआरपीएफ जालंधर और नीमच कैंट के मध्य खेला गया। जिसमें सीआरपीएफ जालंधर ने हाफ टाइम बाद दो गोल करने में सफलता प्राप्त की। मैच को जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच राजेंद्र कुमार सीआरपीएफ जालंधर रहे।इस मैच में मुख्य निर्णायक विनोद शर्मा, सीवनी, ए आर अतुल तिवारी जबलपुर, रवि परमार इंदौर थे।
दुसरे मैच में सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के  के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र विकास के नया एवं स्थापित कर रहा है खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार सजग है। खेलों के प्रति जोश उत्साह और समर्पण के कारण खेलों में सफलता मिलती है। खेल आयोजन से खेल की प्रतिभा में निखार आता है। खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्र प्रेम के साथ  खेल की भावना से खेल को खेलने से देश की एकता मजबूत होती है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि खेल में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता खेल में सभी अच्छे खिलाड़ी होते हैंऔर जो अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करता है वही सफलता प्राप्त करता है। इसमें उत्कृष्ट फुटबॉल खेल के प्रदर्शन का श्रेय नीमच के जन सहयोग को जाता है ।खेलों में अनुशासन देखने को मिलता है और अच्छा खेल खेलने से उत्कृष्ट व्यक्तित्व का निर्माण होता है और उत्कृष्ट व्यक्ति से राष्ट्र का विकास होता है।  संतोष चोपड़ा ने कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतिस्पर्धा से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।खिलाड़ी सफलता प्राप्त कर नीमच का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।खेल आयोजन के लिए सभी आयोजन समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी साधुवाद के पात्र है। नीमच की पहचान ही फुटबॉल से होती है।नीमच में खेल से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा में निखार लाकर पूरे देश सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीमच के खेल को पहुंचाने में सहयोगी बने।
भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  राकेश पप्पू जैन वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा ,महेंद्र भटनागर, सुनील कटारिया  मंचासिन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
तीसरे दिन मैच में कामेंट्री विनोद नागदा ,निर्मल देव नरेला, धर्मेंद्र साहू द्वारा की गई।शहर के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में स्पर्धा के चौथे दिन शुक्रवार को दो मैच खेले गए जिसकी शुरुआत से 6 बजे हुई। पहला मैच राजस्थान पुलिस और रिजर्व बैंक आफ अहमदाबाद के मध्य के बीच खेला गया दूसरा मैच रात्रि 8 बजे से एमीई जी बेंगलुरु और एम्पलाइज यूनियन नीमच के मध्य खेला गया।उक्त जानकारी लक्ष्य फाउंडेशन के राजीव मोता, सुरेश गोविंदानी,अक्षय गोयल दीपक गिदवानी, दीपक बंसल और गौरव वधवा द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE